Delhi News: जाम में फंस कर बेहाल हुए दिल्लीवाले
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में सोमवार को सड़कें जाम की चपेट में रहीं। सुबह से लेकर शाम तक शहर के अलग-अलग इलाकों से जाम की शिकायतें आती रहीं। खासतौर पर दक्षिणी दिल्ली में यह समस्या विकराल रही। कई स्थानों पर निर्माण कार्यों और ट्रैफिक पुलिस की गैर मौजूदगी के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ी नजर आई। लोगों की मानें तो सुबह के समय वजीराबाद फ्लाईओवर से कश्मीरी गेट जाने वाले मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए। मोदी मिल फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। लोगों को अपने दफ्तरों की ओर जाने में देरी हुई। सीवी रमन मार्ग पर माता मंदिर सिग्नल से ईस्टर्न एवेन्यू तक लंबा जाम लगा। डीएनडी फ्लाईवे पर आश्रम से नोएडा बॉर्डर तक वाहन रेंगते हुए चले, जबकि कालिंदी कुंज में रोज की तरह डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा जाम लगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.