नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर करीब दो सप्ताह से जारी आंदोलन सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के चुनाव कराने के आदेश के बावजूद खत्म नहीं हुआ। छात्रों का कहना है कि प्रशासन ने चुनाव कराने की घोषणा तो की है, लेकिन संविधान तैयार करने और उसे मंजूरी देने की निश्चित समयसीमा नहीं बताई है। वहीं, विश्वविद्यालय ने छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिन के भीतर चुनाव कराने, आंदोलन के दौरान जारी निलंबन और कारण बताओ नोटिस वापस लेने तथा सुरक्षाकर्मियों के आचरण की जांच कराने का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- छात्र संघ चुनाव कराए जाने के ऐलान के बाद जामिया में फिर बवाल, कई छात्र हिरासत मेंचुनाव और संविधान पर छात्रों की मांग विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. एम. महताब आलम रिज...