Delhi News: जातिवादी टिप्पणी के बाद डीयू प्रोफेसर के दफ्तर में तोड़फोड़,पुलिस में शिकायत
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर द्वारा टीवी चैनल पर एक बहस के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी किये जाने के बाद, बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक वरिष्ठ प्राध्यापक के दफ्तर में कुछ लोगों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की। यही नहीं छात्र संगठनों ने उनके खिलाफ बुधवार को नारे लगाए और कार्रवाई की मांग की। वहीं कुछ लोगों ने तिलक मार्ग थाना में मामला दर्ज करने के लिए शिकायत की है।
दफ्तर में तोड़फोड़ और शिकायत डीयू में सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग प्रो.संगीत रागी के दफ्तर में घुस गए और उनकी टिप्पणी के विरोध में वहां तोड़फोड़ की। विश्वविद्यालय में हुई इस घटना से जुड़े वीडियो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर डाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.