Delhi News: जयपुर: भाजपा विधायक के घर से नकदी-गहने चोरी
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Delhi News: जयपुर के उच्च सुरक्षा वाले सिविल लाइंस इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने वरिष्ठ भाजपा विधायक और राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के घर से नकदी-गहने चुरा लिए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी गुरुवार तड़के रसोई की खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसा और करीब एक घंटे तक वहीं रहा। यह घर राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित है। सिंघवी के निजी सहायक राजवीर सिंह ने बताया कि करीब 1.5 लाख रुपये नकद और कुछ नकली गहने चोरी हुए हैं। घटना के समय घर में परिवार के 10 से ज्यादा सदस्य सो रहे थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने कहा कि ऐसा लगता है कि आरोपी घर के बारे में पहले से जानता था। यह भी पढ़ें- BJP के राज में उनके ही MLA का घर सेफ नहीं! चोर ने 1 घंटे काटी मौज, माल उड़ाकर फरार बारां जिले के छाबड़ा से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.