नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Delhi News: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक एसयूवी के सड़क से फिसलने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह हादसा बुधवार रात को हुआ, जब नौ लोगों को ले जा रही गाड़ी चुंथन की ओर जा रही थी। मरने वालों की पहचान गाड़ी के चालक विजय सिंह और 26 साल के सुनील सिंह के तौर पर हुई है।घायलों में से एक को जम्मू रेफर किया गया, जबकि बाकी छह लोगों को अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...