Delhi News: जम्मू-कश्मीर: ड्रग तस्कर की 13 करोड़ की संपत्ति जब्त
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi News: अनंतनाग जिले में शनिवार को एक कुख्यात ड्रग तस्कर की 13 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ये अचल संपत्तियां एक ऐसे कुख्यात ड्रग तस्कर की हैं, जो एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) से जुड़े कई मामलों में शामिल है। यह कार्रवाई दक्षिण कश्मीर जिले के तुलखुन इलाके के रहने वाले अब्दुल गनी डार के खिलाफ बिजबेहरा पुलिस थाने की एक टीम ने की। प्रवक्ता ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में एक दो मंजिला मकान और 17 कनाल 15 मरला व्यावसायिक, कृषि भूमि शामिल है। इनकी कुल कीमत 13.05 करोड़ रुपये आंकी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.