नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- Delhi News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को एक यात्री बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक नाबालिग बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि बस पेचौंड से रामनगर जा रही थी। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे गुल्ली गाला के पास हुआ। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर लोहे के ढेर में तब्दील हो गई।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और 17 घायल यात्रियों को पास के बसंतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक...