नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Delhi News: छत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ चिड़ियाघर में 17 साल के एक बाघ की बीमारी के बाद मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 'सिद्धार्थ' नाम का यह बाघ पिछले कुछ दिन से ठीक से खाना नहीं खा रहा था। उसे एक हफ्ते से पाचन संबंधी समस्याएं थीं। चिड़ियाघर में सिद्धार्थ का इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और गुरुवार को उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पशुपालन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में बाघ का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अधिकारी के अनुसार, 14 एकड़ में फैले इस चिड़ियाघर में बाघ, सांप, हिरण, नीलगाय, पक्षी, बंदर और कई अन्य जानवर रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...