नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Delhi News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में गुरुवार को एक बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। करीब 40 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रत्ना सिंह ने बताया कि यह हादसा दोपहर के समय सेमारमठानी मोड़ के पास हुआ। उस समय बस में 46 यात्री सवार थे और वह मनेंद्रगढ़ से केलहारी गांव की ओर जा रही थी।उन्होंने एक घायल यात्री के बयान का हवाला देते हुए बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि बस चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया था, जिस वजह से बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।एसपी यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, पेड़ से जा टकराई मिनीबस, 4 महिलाओं समेत 6 की मौत ने बताया कि इस हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि च...