नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Delhi News: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को एक वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। यह कदम तब उठाया गया, जब राजनांदगांव में दशहरा पर पारंपरिक शस्त्र-पूजा के दौरान उनका एके-47 राइफल से हवा में गोली चलाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकिता शर्मा से जुड़ी इस घटना ने सुरक्षा, अनुशासन और हथियारों के इस्तेमाल के नियमों को लेकर बहस छेड़ दी है। वीडियो में साड़ी पहने अंकिता शर्मा, हथियारों की पूजा के बाद एके-47 से कई राउंड फायरिंग करती दिख रही हैं।राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव ने बताया कि 20 अक्तूबर को विजयादशमी पर पुलिस लाइंस में पारंपरिक 'शस्त्र पूजा' के बाद अंकिता शर्मा ने राइफल से फायरिंग की थी।यादव यह भी पढ़ें- दशहरा पूजा पर महिला ...