Delhi News: छतरपुर में मतदाताओं को केंद्र पर बुला रहे बीएलओ
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाने हैं, लेकिन छतरपुर के कई इलाकों में इन प्रपत्रों का वितरण नहीं हुआ है। बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र वितरण और मतदाताओं का सत्यापन करने के बजाय एक मतदान केंद्र पर बैठ रहे हैं। गणना प्रपत्र ले जाने के लिए मतदाताओं को जबरन अपने पास बुलाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इससे परेशान मतदाताओं को सूची से नाम कटने की चिंता सता रही है।
गणना प्रपत्र का वितरण छतरपुर निवासी रामनिवास शर्मा ने बताया कि उनका गणना प्रपत्र अभी तक उन्हें नहीं मिला है। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि कई क्षेत्रों के बीएलओ घर-घर जाने के बजाय एक मतदान केंद्र पर आकर बैठ जाते हैं। अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क किया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.