नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता सूर घाट पर चल रही छठ महापर्व की तैयारियों का सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाट परिसर की व्यापक साफ-सफाई, जरूरी स्थानों पर मरम्मत और रंग-रोगन कर उसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए। उन्होंने वर्षों से खराब पड़े हिस्सों को अस्थायी रूप से ठीक करने के बजाय उनकी समुचित मरम्मत करने को कहा। इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Delhi News: छठ महापर्व से पहले मिल सकता है 'यमुना सफारी' का आनंदघाट की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं पर निर्देश निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जर्जर गेट, जंग लगे ढांचे, मरम्मत की जरूरत वाले हिस्सों, साफ-सफाई आदि को तुरंत ...