Delhi News: छठ के लिए प्रतिदिन चलाई जा रही 30 विशेष रेलगाड़ियां
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता छठ के अवसर पर पूर्व दिशा में जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे द्वारा प्रतिदिन औसतन 30 रेलगाड़ियां दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से चलाई जा रही हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या को और बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही मांग को देखते हुए आगामी 14 एवं 15 नवंबर को ट्रेन ऑन डिमांड भी चलाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली एवं आनंद विहार स्टेशन पर व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं जिसके चलते आसानी से उन्हें स्टेशन के भीतर प्रवेश मिल रहा है। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को दिल्ली क्षेत्र से 23 विशेष रेलगाड़ियाँ और 6 अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियाँ (ट्रेन ऑन डिमांड) चलाई गईं। वहीं मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से 9, नई दिल्ली से 6, शकूरबस्ती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.