Delhi News: चेम्सफोर्ड रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 390 चालान काटे
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। त्योहारों के मद्देनजर यातायात और पैदल आवागमन सुचारु रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चेम्सफोर्ड रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। रविवार को सेंट्रल रेंज के पहाड़गंज ट्रैफिक सर्किल के तहत हुई कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 390 चालान काटे गए। वहीं, सड़क पर गलत तरीके से खड़े नौ वाहनों को उठाया गया और फुटपाथ व सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले 18 सामान जब्त किए गए। सेंट्रल रेंज के डीसीपी ट्रैफिक के रमेश ने बताया कि अभियान का उद्देश्य फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराना और गलत पार्किंग के कारण लगने वाले जाम को रोकना था। इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.