Delhi News: चाइनीज मांझे से जख्मी बाइक सवार को ट्रैफिक पुलिस ने टैक्सी से अस्पताल पहुंचा बचाई जान
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली में दिल्ली-देहरादून हाईवे से न्यू उस्मानपुर प्रथम पुश्ता की ओर उतरते समय चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने टैक्सी करके अस्पताल पहुंचाया। इससे समय पर उपचार मिलने से युवक की जान बच गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, लोनी स्थित गीतांजलि विहार निवासी राकेश कुमार का कपड़े का व्यवसाय है। इस इसी सिलसिले में वह बाइक पर शनिवार को लोनी से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के रास्ते सदर बाजार जा रहे थे। वह जैसे ही जीटी पर जाने के लिए एक्सप्रेसवे के न्यू उस्मानपुर पहला पुश्ता स्थित रैंप से नीचे उतरे लगे, चाइनीज मांझे से उनकी गर्दन जख्मी हो गई। खून से लथपथ वह वहीं गिर गए। इसी दौरान भजनपुरा सर्किल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.