नई दिल्ली, जुलाई 14 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मौर्या एन्क्लेव पुलिस ने चर्च में चोरी के आरोप में दो नाबालिगों को सोमवार को दबोच लिया। इनके कब्जे से चर्च में चोरी हुए सामान को भी बरामद किया है। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि आठ जुलाई की रात मुक्ति आराधनालय चर्च के मुख्य प्रवेश द्वार की ग्रिल को तोड़ कर चोरी की वारदात हुई थी। चोर ने पीतल के मोमबत्ती स्टैंड, कम्प्यूटर मॉनीटर‌ सहित‌ कई अन्य सामान पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में दो शख्स चर्च से निकलते दिखाई दिए। इसी के आधार पर पुलिस नाबालिगों के घर पहुंच गई और सारा सामान बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...