नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Delhi News: आनंद विहार बस अड्डे पर घंटों इंतजार में बैठे रहे यात्री नई दिल्ली, प्र.स। दीपावली और छठ पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। गुरुवार को आनंद विहार आईएसबीटी यात्रियों की भारी भीड़ रही। गोरखपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ और बिहार जाने वाले यात्री बसों के लिए घंटों इंतजार में बैठे रहे। आनंद विहार आईएसबीटी पर बने बसों के प्लेटफार्म कम पड़ गए।यूपी रोडवेज और उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन पार्किंग स्टैंड से करना पड़ा। यहां बसों के लिए प्लेटफार्म तो बने हैं, लेकिन यात्रियों के बैठने के लिए न तो बेंच थीं और न ही शेड था। घंटों इंतजार करके थक चुके यात्री प्लेटफार्म के फर्श पर ही बैठ गए। बस चालकों ने बताया कि त्योहारों के दौरान अब हाईवे पर जाम लगने लगा है, इसकी वजह से बसें देरी से लौटकर आ रही हैं ...