नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Delhi News: घर के बाहर पटाखे फोड़ने से मना करने पर मारपीट की दादरी, संवाददाता।दौलत राम कॉलोनी में घर के बाहर पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। एक महिला ने पड़ोसी पर पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पटाखे से उनके पति की आंख में चोट लग गई। महिला ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कॉलोनी में राधा अपने परिवार के साथ रहती है। राधा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात उनके पति अपने घर के बाहर खड़े हुए थे। इसी बीच उनका पड़ोसी पप्पू वहां पटाखे फोड़ने लगा। महिला के पति ने घर के बाहर पटाखे फोड़ने से मना किया। इसके बावजूद भी उसने पटाखा फोड़ना बंद नहीं किया। इसी बीच पटाखे से महिला के पति की आंख में चोट लग गई। इस बात का विरोध किया तो आरोप...