Delhi News: घड़ौली में अवैध डेयरियों पर कार्रवाई के निर्देश
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्र. सं.। पूर्वी दिल्ली के घड़ौली वार्ड में उप-महापौर डॉ. मोनिका पंत ने सोमवार को निरीक्षण किया। अम्मा ब्लॉक से शुरू निरीक्षण आशीर्वाद अपार्टमेंट, जीडी कॉलोनी ए-ब्लॉक क्षेत्र से होते हुए जीबीबी पॉइंट पर संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध डेयरियों और सड़कों पर घूम रही लावारिस गायों की समस्या पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को अतिक्रमण चिह्नित कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। अवैध डेयरियों से फैल रही गंदगी, दुर्गंध और गोबर के निस्तारण से नालियां प्रभावित होने पर लाइसेंसिंग व स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए गए। यह भी पढ़ें- Delhi News: घड़ौली वार्ड में अतिक्रमण व अवैध डेयरियों पर कार्रवाई के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.