नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Delhi News: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भगवान को अन्नकूट और छप्पन भोग अर्पित किए गए। जयकारों से मंदिर परिजन गूंज उठे। स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में वैदिक षोडशोपचार विधि से गोवर्धन पूजा हुई। मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक प्रतिकृति बनाई गई थी। यहां भगवान के समक्ष घेवर, लड्डू, पेड़ा, हलवा, नमकीन, विभिन्न सब्जियां, दालें, चावल के पकवान, फल, पेय पदार्थ समेत 1256 सात्विक शाकाहारी व्यंजनों का भव्य अन्नकूट भोग अर्पित ...