नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: नई दिल्ली। द्वारका इलाके में गैस का बिल अपडेट नहीं होने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से करीब 2.22 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने खुद को ग्रीन गैस आगरा का कर्मचारी बताकर पीड़ित को एपीके फाइल भेजी थी। इसे डाउनलोड करते ही पीड़ित के मोबाइल पर बैंकिंग लेनदेन से जुड़े ओटीपी आने लगे। ठगों ने उसके स्लाइस और आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से कुल 2,22,085.90 रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में द्वारका साइबर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित नितिन मिश्रा अपने परिवार के साथ विपिन गार्डन एक्सटेशन इलाके में रहते हैं। पुलिस को दी अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि सात अक्टूबर की शाम उनके मोबाइल पर दो अलग...