नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्र. सं.। उत्तर जिला एनटीएफ ने नवीन बाली-नीरज बवाना गिरोह से जुड़े हथियार तस्कर को गुरुवार को सिविल लाइंस इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी हर्ष के कब्जे से आठ पिस्टल और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी ने बताया कि वे अलीपुर में गोगी गिरोह के सदस्य की हत्या की तैयारी में थे। डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि एनटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर आशीष दुबे की टीम को सूचना मिली थी कि हथियार तस्कर सिविल लाइंस इलाके में आने वाला है। इस जानकारी के आधार पर फ्लाईओवर के नीचे एसआई जगबीर ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ आरोपी को दबोच लिया। आरोपी हर्ष की तलाशी लेने पर पिस्टल और कारतूस मिला। आरोपी ने बताया कि नवीन बाली के कहने पर वह यमुना पार से इन हथियारों को लाने गया था जिनका इस्तेमाल अलीपुर में गोगी गिरोह के सदस्य क...