नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Delhi News: गुवाहाटी के बेल्टोला इलाके के एक घर से महिला का आंशिक रूप से सड़ा-गला और सिर कटा शव पाया गया। वहीं प्लास्टिक की थैली में लिपटा हुआ उसका सिर रेफ्रिजरेटर में मिला। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को पीड़िता के पति रमानुज गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और पत्नी के कथित विवाहेतर संबंध को लेकर गुस्से में आकर उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली है। यह भी पढ़ें- फ्रिज में रखा था कटा हुआ सिर, खून से लथपथ मिला धड़; गुवाहाटी में श्रद्धा वाकर जैसा हत्याकांडपीड़िता का विवरण पीड़िता रिया तालुकदार हाल तक एक बुटीक में काम करती थी, जबकि उसका पति कैब ड्राइवर है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें दोनों के परिवार की ओर से पता चला कि वे पिछले दो दिनों से उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। इसके बा...