नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्र.सं। गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहादत के 350वें वर्ष के अवसर पर 15 नवंबर को बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली सुबह सात बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, कालकाजी से शुरू होकर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब तक जाएगी। दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने संगत और बाइक प्रेमियों से इस पहल में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान और उनकी अमर विरासत को नमन करना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- अमर शहीद धनसिंह कोतवाल को भारत रत्न देने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...