Delhi News: गुजरात: बनासकांठा में वाहनों की टक्कर, पांच घायल
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi News: गुजरात के बनासकांठा जिले में शनिवार सुबह बीएसएफ के एक वाहन, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में बीएसएफ के चार जवान और एक आम नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हादसा डीसा से लगभग एक किमी दूर बनास नदी पुल पर सुबह करीब 8.55 बजे हुआ। उस समय बीएसएफ का एक वाहन जवानों को सीमा से बटालियन मुख्यालय ले जा रहा था। बयान में कहा गया है कि मूंगफली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक अपनी लेन बदल ली। इससे बीएसएफ के चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बीएसएफ वाहन को टक्कर मार दी। ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। डीसा ग्रामीण पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.