Delhi News: गुजरात: कार में धमाका, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Delhi News: गुजरात के वडोदरा जिले में नेशनल हाईवे-48 पर एक सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर रिफिलिंग के दौरान एक कार में धमाका हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि गाड़ी के अंदर कोई नहीं था। करजन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे करजन के पास इंडियन ऑयल के फ्यूल स्टेशन पर हुई, जब गाड़ी में सीएनजी भरने के तुरंत बाद उसका सिलेंडर फट गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो में दिख रहा है कि धमाके से गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धातु और कांच के टुकड़े चारों ओर बिखर गए। इस घटना में पास खड़ी दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.