Delhi News: गाजीपुर रोड पर कूड़े का ढेर और सीएनजी पंप बने जाम की वजह
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- Delhi News: -नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर रोड पर सड़क किनारे जमा कूड़े का ढेर और त्रिलोकपुरी के पास स्थित सीएनजी पंप यातायात के लिए बड़ी बाधा बन गए हैं। इस मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम से वाहन चालक और राहगीर परेशान हो रहे हैं। हाल में नाले पर बनाई गई स्लिप रोड का फायदा भी लोगों को नहीं मिल पा रहा।
कूड़े का ढेर स्थानीय लोगों के अनुसार, गाजीपुर रोड पर शमशान घाट से पहले कूड़ा डलावघर से कूड़ा उठाने का काम समय पर नहीं होने के कारण कूड़े का ढेर आधी सड़क तक फैल जाता है। इससे वाहनों के आवागमन के लिए बेहद संकरी जगह ही बचती है। यह समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब इसी रोड से बसें और ट्रक भी गुजरते हैं। संकरी सड़क पर बड़े वाहनों के गुजरने से छोटे वाहन फंस जाते हैं और देखते ही देखते लंबा जाम लग जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.