नई दिल्ली, अगस्त 23 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर रोड पर सड़क किनारे जमा कूड़े का ढेर और त्रिलोकपुरी के पास स्थित सीएनजी पंप यातायात के लिए बड़ी बाधा बन गए हैं। इस मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम से वाहन चालक और राहगीर परेशान हो रहे हैं। हाल में नाले पर बनाई गई स्लिप रोड का फायदा भी लोगों को नहीं मिल पा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाजीपुर रोड पर शमशान घाट से पहले कूड़ा डलावघर से कूड़ा उठाने का काम समय पर नहीं होने के कारण कूड़े का ढेर आधी सड़क तक फैल जाता है। इससे वाहनों के आवागमन के लिए बेहद संकरी जगह ही बचती है। यह भी पढ़ें- Delhi News: गाजीपुर रोड पर कूड़े का ढेर और सीएनजी पंप बने जाम की वजह यह समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब इसी रोड से बसें और ट्रक भी गुजरते हैं। संकरी सड़क पर बड़े वाहनों के गुज...