Delhi News: गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा, अतिक्रमण भी हटवाया
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- Delhi News: -दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और दक्षिणी रेंज में चलाया अभियान नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दो अलग-अलग रेंज में विशेष अभियान चलाया। नई दिल्ली में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, वहीं दक्षिणी दिल्ली में फुटपाथ व सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया।
नई दिल्ली ट्रैफिक रेंज अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय) प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि नई दिल्ली ट्रैफिक रेंज में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस उल्लंघन के लिए एक सप्ताह में इस रेंज में 915 चालान किए गए। उन जगहों पर अभियान केंद्रित रहा, जहां लोग शॉर्टकट के लिए गलत दिशा में वाहन निकालते हैं। पुलिस ने बताया कि इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.