Delhi News: गलत दिशा में वाहन चलाने पर 71 चालकों पर एफआईआर
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की उत्तरी रेंज टीम ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ 1 से 13 अक्टूबर विशेष अभियान चलाया। इसमें 2692 वाहन चालकों के चालान काटे गए। नियमित रूप से ऐसा करने वाले 71 चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। डीसीपी डॉ. सचिन कुमार सिंघल ने कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाना गंभीर उल्लंघन है। इससे सीध टक्कर होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे हादसों में चालकों की जान को खतरा रहता है।कई बार लोगों के गलत दिशा में वाहनों के चलने से सड़कों पर जाम की समस्या होती है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ जुर्माना नहीं, बल्कि लोगों में सुरक्षित और अनुशासित ड्राइविंग को लेकर जागरूकता करना है। उन्होंने चालकों से सही दिशा में वाहन चलाने की अपील की है।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.