Delhi News: गत्ते के गोदाम और मकान में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली। हर्ष विहार इलाके के मंडोली में रविवार दोपहर एक गत्ते के गोदाम और उसके ऊपरी मंजिल पर बने रिहायशी हिस्से में भीषण आग लग गई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, गोदाम में रखा गत्ता और पहली मंजिल का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह 11.34 बजे मिली। पुलिस जांच में पता चला कि हादसा दो मंजिला इमारत के भूतल पर हुआ था। भवन मालिक ने भूतल हिमांशु को किराए पर दिया था। वहां कपड़े और फोम का सामान रखा जाता था। घटना के समय भूतल पर ताला लगा हुआ था। गत्ते का गोदाम होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और लपटें करीब 100 गज में बनी इस इमारत की पहली मंजिल तक पहुंच गईं। प्रथम तल पर मौजूद मालिक के पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.