Delhi News: गणेश चतुर्थी को लेकर सजे पंडाल, आज विराजेंगे विघ्नहर्ता
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में गणेश उत्सव को लेकर रविवार को रौनक देखने को मिली। मंदिरों से लेकर घरों में साज सज्जा के साथ तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को घरों व पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। बप्पा के भक्त उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर जगह-जगह पंडाल सज गए हैं। सोमवार को विघ्नहर्ता विराजेंगे। इससे पहले रविवार को अलग-अलग इलाकों में शोभायात्रा भी निकाली गई। गणेश उत्सव को लेकर आयोजक समितियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लक्ष्मी नगर स्थित श्री गणेश सेवा मंडल द्वारा आयोजित 'दिल्ली का महाराजा' के सिल्वर जुबली 25वें गणेश महोत्सव की तैयारियां भी पूरी हो गई है। इसमें संस्कृति, महिला सशक्तीकरण, युवा शक्ति, अंतरिक्ष व रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.