नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Delhi News: शुभंकर बीएमडब्ल्यू इंटरनेशल गोल्फ में कट से चूके म्यूनिख। भारत के शुभंकर शर्मा लंबे ब्रेक के बाद वापसी करते हुए यहां बीएमडब्ल्यू इंटरनेशनल ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में कट से चूक गए। शुभंकर ने लगातार दो दौर में 73 का स्कोर बनाया जो उन्हें कट में जगह दिलाने के लिए नाकाफी था। उनका कुल स्कोर दो ओवर रहा। जर्मनी के थॉमस रोसेम्युलर सात अंडर 65 के दिन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ खिताब की दौड़ में शामिल हो गए है। उनका कुल स्कोर 11 अंडर है और वह संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। रोसेम्युलर संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे बर्नड वीसबर्गर और माइकल होलिक से दो शॉट पीछे हैं। यह भी पढ़ें- खेल : दीक्षा और अदिति खिताबी दौड़ में बरकरार दोनों का कुल स्कोर 13 अंडर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...