Delhi News: खेल : महिला रग्बी सेवन्स ने एशियाई खेलों की तैयारी शुरू की
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Delhi News: महिला रग्बी सेवन्स ने एशियाई खेलों की तैयारी शुरू की कोलकाता। भारतीय सीनियर महिला रग्बी सेवन्स टीम ने एशियाई खेलों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कोच टेरेंस जोसफ ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय शिविर में मुख्य ध्यान मैच के दौरान रणनीति सही तरीके से लागू करने और निरंतरता बनाए रखने पर रहेगा। 20 खिलाड़ी शिविर में हिस्सा ले रही हैं जो 24 सितंबर तक चलेगा। भारतीय टीम एक से 3 अक्तूबर तक नागोया के पालोमा मिजुहो रग्बी स्टेडियम में होने वाले महिला रग्बी सेवन्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। भारत पूल बी में मौजूदा चैंपियन चीन, हांगकांग चीन और मलेशिया के साथ है। भारत की टीम ने 2010 में ग्वांग्झोउ एशियाई खेलों में पदार्पण किया था जबकि 2022 के हांग्झोउ एशियाई खेलों में सातवां स्थान हासिल किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.