Delhi News: खेल : बुडापेस्ट स्क्वॉश : चोटरानी, सेंथिलकुमार क्वार्टर फाइनल में
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Delhi News: बुडापेस्ट स्क्वॉश : चोटरानी, सेंथिलकुमार क्वार्टर फाइनल में नई दिल्ली। भारत के वीर चोटरानी और वेलवन सेंथिलकुमार पीएसए कॉपर टूर्नामेंट बुडापेस्ट स्क्वॉश ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। हंगरी की राजधानी में चल रहे 43,500 अमेरिकी डॉलर इनामी टूर्नामेंट में विश्व में 38वें नंबर के खिलाड़ी और यहां तीसरी वरीयता प्राप्त चोटरानी ने पहले दौर में बाई मिलने के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल के रुई सोरेस को 13-11, 12-14, 11-9, 12-10 से हराया। विश्व रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज और यहां आठवीं वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार ने पांचवीं वरीयता प्राप्त जर्मनी के राफेल कांद्रा को 11-9, 6-11, 11-7, 11-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। उन्होंने पहले दौर में ब्रिटेन के विल साल्टर को 11-9, 11-6, 11-5 से पराजित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.