Delhi News: खेल : बालाजी पुरुष युगल में जीते, पूनाचा बाहर
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- Delhi News: बालाजी पुरुष युगल में जीते, पूनाचा बाहर न्यूयॉर्क। पेरिस 2024 ओलंपियन एन श्रीराम बालाजी और उनके अमेरिकी साथी इवान किंग पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंच गए है। इस जोड़ी ने दूसरे और तीसरे सेट में छह मैच प्वाइंट बचाए और नीदरलैंड्स की जोड़ी सैंडर एरेन्ड्स और डेविड पेल को 3-6, 7-6, 7-6 से हराया। यह मैच दो घंटे 56 मिनट तक चला। बालाजी और किंग का सामना अब मोनाको के ह्यूगो निस और फ्रांस के एडवर्ड रोजर-वेसेलिन से होगा। इक्वाडोर के गोंजालो एस्कोबार के साथ जोड़ी बनाकर खेल रहे निकी पूनाचा पहले ही दौर में बाहर हो गए। पूनाचा-एस्कोबार को चेकिया के पेट्र नोजा और ऑस्ट्रिया के नील ओबरलीटनर ने दो घंटे 24 मिनट में 7-6, 6-7, 6-2 से हराया। यह भी पढ़ें- खेल : अल्काराज और सबालेंका का सफर चौथे दौर में पहुंचा
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.