Delhi News: खेल : पूर्व हॉकी खिलाड़ी सोमैया का ओलंपिक स्वर्ण पदक चोरी
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Delhi News: पूर्व हॉकी खिलाड़ी सोमैया का ओलंपिक स्वर्ण पदक चोरी बेंगलुरु। बेंगलुरु में भारतीय हॉकी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एम. एम. सोमैया के घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर घर से कीमती सामान के साथ 1980 का मॉस्को ओलंपिक का स्वर्ण पदक भी ले गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना 28 अक्तूबर की है जब 67 वर्षीय सोमैया सपरिवार कोडागु गए हुए थे। घटना का पता तब चला जब उनके पड़ोसी ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा और चोरी होने का संदेह हुआ। चोरी हुए सामान में 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के साथ जीता गया स्वर्ण पदक, 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों का रजत, 1986 के सियोल एशियाई खेलों का कांस्य और 1982 में एम्स्टर्डम का चैंपियंस ट्रॉफी का कांस्य पदक शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.