Delhi News: खेल : दिन अच्छा रहा तो पदक जीत सकते हैं : करकेरा
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- Delhi News: दिन अच्छा रहा तो पदक जीत सकते हैं : करकेरा नई दिल्ली। एशियाई खेलों में पदार्पण करने जा रहे कार्तिक करकेरा का मानना है कि उनके पास मैराथन में पदक जीतने का मौका है। करकेरा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दो घंटे 13 मिनट 10 सेकंड है। इसमें दूसरे भारतीय धावक सावन बरवाल होंगे। पिछले होंगझोऊ खेलों में स्वर्ण विजेता चीन के ही जेई ने दो घंटा 13 मिनट दो सेकंड का समय लिया था। उन्होंने स्वीकार किया कि जापान के युया योशिदा और इचिटाका यामाशिता बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो दो घंटे छह मिनट से कम समय में मैराथन पूरी कर चुके हैं। बरवाल ने इस साल दो घंटे 11 मिनट 58 सेकंड का समय निकाला था। करकेरा ने कहा, अगर आपका दिन अच्छा रहा और आप तैयार हैं तो परिस्थितियां कैसी भी हों, आप पोडियम में स्थान हासिल कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.