Delhi News: खेल : दंगल गर्ल बबीता फोगाट दूसरी बार मां बनीं
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Delhi News: नई दिल्ली। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट मंगलवार को बेटी का जन्म दिया। वह दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले उनका पांच साल का बेटा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर बेटी के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, महादेव की कृपा देखिए शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर मेरे जीवन में एक नन्ही परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है। मेरी बेटी के रूप में मिली यह खुशी मेरे और परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है। यह अहसास और खुशियां शब्दों से परे हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। तस्वीरों में बबीता पति विवेक सुहाग और नवजात बेटी के साथ नजर आ रही हैं। यह भी पढ़ें- PM मोदी का नया इंस्टा वीडियो पोस्ट... स्वतंत्रता दिवस से पहले क्या संदेश? परिवार में खुशी का माहौल है।-------------
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.