Delhi News: खेल : अहमदाबाद मैराथन में 32,000 से अधिक धावक
नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- Delhi News: अहमदाबाद मैराथन में 32,000 से अधिक धावक अहमदाबाद। यहां रविवार को होने वाली अहमदाबाद मैराथन के दसवें सत्र में 32,000 से अधिक प्रतियोगियों के भाग लेने की उम्मीद है। धावक इस मैराथन में 'रन फॉर अवर सोल्जर्स' थीम के तहत भाग लेंगे। यह भारतीय सशस्त्र सेना के साहस और बलिदान के प्रति सम्मान का सूचक होगा। एक दशक में अहमदाबाद मैराथन खेल कैलेंडर का अहम आयोजन बन गया है। इस साल इसे विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में भी जगह मिली है। इस साल साबरमती रिवरफ्रंट पार्क पर होने वाली मैराथन चार श्रेणियों फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10के और 5के में आयोजित होगी। इस साल बड़ी बात यह है कि इस मैराथन को वर्ल्ड एथलेटिक्स 'ग्लोबल कैलेंडर' में शामिल किया गया है। इससे इसका प्रदर्शन वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग में शामिल किया जा सकेगा।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.