Delhi News: खुले नाले में 10 वर्षीय बच्चा गिरा, घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिला
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Delhi News: नई दिल्ली। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास ईदगाह की ओर बहने वाले एक बड़े नाले में गुरुवार दोपहर 8-10 साल के बच्चे के डूबने की सूचना के बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस का कहना है कि इलाके या आसपास के थानों में अब तक किसी बच्चे की गुमशुदगी या संबंधित अन्य शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, बच्चे के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय मस्जिदों और मंदिरों से भी मुनादी कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय जनता मजदूर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय शादाब अली ने पुलिस को नाले में एक बच्चे के डूबने की सूचना दी थी। मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने लगभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.