Delhi News: खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत न करने पर सरकार को नोटिस
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Delhi News: नई दिल्ली। बुराड़ी क्षेत्र में सीवर-पाइपलाइन के काम के लिए सड़कों की खुदाई के बाद उन्हें ठीक नहीं किए जाने और प्रदूषण बढ़ने के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कई इलाकों में सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं और वाहनों की आवाजाही से लगातार धूल उड़ रही है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 25 नवंबर को तय की है। मामला बुराड़ी निवासी अधिवक्ता नंदना हरिकृष्णन की ओर से दायर आवेदन से जुड़ा है।
सड़कों की खराब स्थिति याचिका में कहा गया कि बुराड़ी और आसपास के इलाकों में करीब दो लाख लोग बदहाल सड़कों और धूल की समस्या से प्रभावित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.