नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद, महिला सुरक्षा और कॉलेजों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश- स्ट्रीट लाइट, पिंक बूथ और सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर छात्राओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखे सुझाव नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता

छात्रा प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री का संवाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को अपने निवास पर दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। छात्राओं ने अपने-अपने कॉलेजों और आसपास के क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक परिवहन, सीसीटीवी निगरानी और शिकायत निवारण व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री ने उनके सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई क...