Delhi News: केशव चंद्र ने संभाला खान मंत्रालय के सचिव का पदभार
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Delhi News: केशव चंद्र ने सोमवार को खान मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाल लिया। चंद्र 1995 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। उन्होंने पीयूष गोयल का स्थान लिया, जिन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का महासचिव नियुक्त किया गया। केशव सचिव का पद संभालने से पहले चंद्र नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन के रूप में कार्यरत थे। पदभार संभालने के तुरंत बाद चंद्र ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और खान मंत्रालय की प्रमुख पहल की समीक्षा की। सचिव ने भारत के खनिज क्षेत्र को मजबूत करने के लिए समन्वित प्रयासों और मंत्रालय की प्रमुख पहल के प्रभावी क्रियान्वयन के महत्व पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.