नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi News: मधुर में एक 41 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मोटिवेशनल व्लॉगर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से कथित तौर पर 3.61 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान कासरगोड के मशहूर व्लॉगर हैदर मधुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात मधुर में उसके घर के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान जिला मादक पदार्थ विरोधी विशेष कार्रवाई बल (डीएएनएसएएफ) और विद्यानगर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने उसे पकड़ा।उसके पास से नशीला पदार्थ (एमडीएमए) बरामद हुआ। माना जा रहा है कि उसने इसे बेचने के लिए रखा था। विद्यानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...