नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Delhi News: मलप्पुरम में एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत चार लोगों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हाजियारपल्ली के 24 वर्षीय अंस सीएच, कदानमन्ना के 29 वर्षीय शबीर टीपी, ऊराकम के 21 वर्षीय सजद कुनाथेरी और कूटिलंगाडी की 23 वर्षीय मीनू जैस्मीन केपी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 10.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है।अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए ड्रग्स में से 3.25 ग्राम एक आरोपी की जेब से और 7.25 ग्राम कार से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा तीन सिरिंज, प्लास्टिक पैकेट, एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 24,000 रुपये भी जब्त किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर ड्रग्स बेचने...