Delhi News: कूनों में दस साल के चीते 'गौरव' ने तोड़ा दम
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Delhi News: मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए 10 वर्षीय चीता 'गौरव' की सोमवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। कूनो चीता परियोजना के फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि गौरव बीमार के चलते काफी कमजोर और सुस्त हो गया था। गौरव के शरीर की मांसपेशियां काफी कमजोर हो गई थीं। उसे तत्काल उपचार और सहायक चिकित्सा दी गई, जिसके बाद निगरानी और आगे के इलाज के लिए पालपुर स्थित क्वारंटीन बोमा में रखा गया। अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी पुरानी बीमारी की आशंका जताई गई थी। लगातार उपचार के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती गई और सोमवार शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद पता चलेगा। गौरव की मौत के बाद कूनो में चीतों की संख्या 51 रह गई है, जिनमें 36 भारत में जन्मे हैं। इनमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.