Delhi News: कूड़े के पहाड़ कम कर 100 एकड़ जमीन सरकार ने की हासिल
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा तीन जगहों पर बने हुए कूड़े के पहाड़ों से 216 लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है। इसके चलते इन जगहों पर दिल्ली सरकार को लगभग 100 एकड़ जमीन हासिल हुई है, जहां पहले कूड़े के पहाड़ बने हुए थे। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर हमने यह वादा किया था कि दिल्ली से कूड़े के तीनों पहाड़ को हटाएंगे। लोगों ने इस वादे पर सवाल खड़े किए, लेकिन दिल्ली सरकार ने वैज्ञानिक तरीके से इस पर काम किया और कूड़े के पहाड़ को कम करने में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.