नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम ने अपशिष्ट प्रबंधन और कूड़े के निस्तारण के लिए पांच संयंत्र विकसित करने की परियोजनाओं को मंजूरी देने के बाद अब इस पर कार्य शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर भलस्वा, ओखला, सिंघोला, गाजीपुर और नरेला-बवाना में संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन संयंत्रों में कुल 5900 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के कूड़े के निस्तारण की आधुनिक संसाधित सुविधा होगी। इन परियोजनाओं पर लगभग 596 करोड़ रुपये की लगात आएगी। महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि दिल्ली में कूड़े के नए पहाड़ बनने से रोकने और लैंडफिल स्थलों पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए यह दीर्घकालिक योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि सिंघोला को पहले शाहदरा उत्तर और शाहदरा दक्षिण जोन की गाद डंपिंग के लिए उपयोग किया जाता था, लेकिन ...