नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रोहिणी सेक्टर-25 स्थित बैंक्वेट हॉल में गुरुवार रात चल रहे कुआं पूजन के दौरान अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की गई। हॉल के प्रबंधन से जुड़े शख्स ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी। शाहबाद डेरी पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रोहिणी के एक शख्स के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह शख्स दिल्ली पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर का भतीजा है। देर रात चले कार्यक्रम में करीब दर्जनभर राउंड हर्ष फायरिंग भी गई। पुलिस को बैंक्वेट हॉल के पिछले हिस्से में खाली कारतूस बिखरे पड़े मिले। इसके बाद आर्म्स एक्ट और लापरवाही से जान को खतरे में डालने की धारा में केस दर्ज किया। फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने सबूत जमा किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे...